Wednesday, October 21st, 2026

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह अजमेर शरीफ में मुख्यमंत्री की ओर से चादर पेश

रायपुर। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ग?ीब नवाज के उर्स के मौके पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की ओर से रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की सरपरस्ती में नईम राजा नम्मू भाई और एडी ग्रुप के साथियों ने चादर पेश की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह शरीफ अजमेर के लिए बीते दिनों रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय  से नईम रजा एवं एडी ग्रुप के सदस्यों के हाथों चादर और अकीदत के फूल रवाना किए थे। दरगाह शरीफ में चादर चढ़ाने के बाद  छत्तीसगढ़ राज्य की खुशहाली, समृद्धि भाईचारा और तरक्की की दुआएं मांगी गई। दरगाह शरीफ में चादर पोशी के मौके पर सर्व अफरोज अंजुम ,शकीबुल करीम, आरिफ भिंडसरा, राहुल शुक्ला, फहीम भाई नासिर भाई दौलत पान, आरिफ राजू, सदा भाई डॉक्टर भाई एवं  एडी ग्रुप के अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय